Search

 
 
 

धनबाद: पीएम प्रसाद ने कोल इंडिया के सीएमडी का पदभार संभाला

 

 रह चुके हैं आईआईटी-आईएसएम के छात्र व बीसीसीएल के सीएमडी

 Dhanbad : आईआईटी (आईएसएम) के छात्र रह चुके पीएम प्रसाद ने 01 जुलाई शनिवार को कोल इंडिया के सीएमडी का पदभार ग्रहण कर लिया. कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पुष्टि की है. नए सीएमडी ने माइनिंग इंजिनीयरिंग हैदराबाद के ओमानिया विश्वविद्यालय से की है. इसके बाद उन्होंने आईआईटी आईएसएम धनबाद से पीजी किया है. कोयला के क्षेत्र में अंडर ग्राउंड व सरफेस में प्लानिंग्, उत्पादन व प्रबंधन में 38 वर्षों का अनुभव रहा है. उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से वकालत की भी डिग्री ली है. वह सीसीएल व बीसीसीएल के सीएमडी भी रह चुके हैं. एनटीपीसी के कोल सेक्टर में कार्यकारी निदेशक के पद पर भी कार्य किया है. उनके पद भार ग्रहण करने पर कोल सेक्टर से जुड़े लोगों को नई उम्मीद बंधी है कि उनके अनुभव का लाभ कोल इंडिया को जरूर मिलेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही