Search

धनबाद: पीओ ने युवक पर लगाया लोहा चोरी का आरोप, किया पुलिस के हवाले

Dhanbad : विश्वकर्मा वर्कशॉप में रविवार की देर शाम पीओ जीके मेहता ने राहुल निषाद नामक युवक को संदिग्ध परिस्थिति में घूमते देख पकड़ लिया. उन्होंने पकड़े गए युवक पर लोहा चोरी का आरोप लगाते हुए धनसार पुलिस को सौंप दिया. उनका कहना है कि विश्वकर्मा वर्क शॉप में चार युवक लोहा चोरी की नीयत से घुसे थे. उनको देख कर सभी भाग खड़े हुए. भागते हुए राहुल पकड़ा गया. उसे धनसार थाना के हवाले कर दिया. पीओ के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को राहुल को जेल भेज दिया. उसे जेल भेजे जाने पर विश्वकर्मा लोडिंग में काम कर रहे असंगठित मजदूरों मे आक्रोश है. मासस नेता धरम बाउरी का कहना है कि राहुल विश्वकर्मा लोडिंग प्वाइंट में ट्रक लोडिंग का काम करता है. वह रविवार को पानी पीने वर्कशॉप के पास गया था.  पीओ ने उसे पकड़कर लोहा चोरी का आरोप लगा कर थाना को सूपुर्द कर दिया. इसका जोरदार विरोध किया जाएगा. प्रबंधन से यहां काम करने वाले असंगठित मजदूरों का परिचय पत्र बनवाने की मांग की गई है, ताकि कोई बेगुनाह जेल न जा सके. बता दें कि चार दिन पूर्व ही विश्वकर्मा परियोजना वर्कशॉप में अपराधियों ने लाखों की लौह सामग्री लूट ली थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp