Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : डीएमएफटी फंड से शीघ्र होगा पोद्दारडीह रानी तालाब का सौंदर्यीकरण

Nirsa : निरसा प्रखंड अंतर्गत पोद्दारडीह रानी तालाब का जीर्णोद्धार शीघ्र ही होनेवाला है. लघु सिचाई विभाग के कनीय अभियंता हाफ़िज़ अंसारी ने सोमवार 12 जून को ड्रोन कैमरे से तालाब का जायजा लिया. इस मौके पर निरसा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता भी मौजूद थी. कनीय अभियंता अंसारी ने बताया कि डीएमएफटी से रानी तालाब का सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होने वाला है. आज ड्रोन कैमरे से तालाब का निरीक्षण किया गया.

   विधायक ने विधानसभा में उठाई थी आवाज

विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि तालाब के जीर्णोद्धार के लिए 17 मार्च 2021 को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान और हाल ही विगत 23 मार्च को तारांकित प्रश्न के जरिये आवाज उठाई थी. उन्होंने कहा कि दशकों से इस तालाब के जल का इस्तेमाल आसपास के दर्जनों गांव के लोग अपने दैनिक कार्य एवं पीने के लिए करते आ रहे हैं. तालाब में मिट्टी, गाद, कीचड़ एवं खर पतवार भर जाने से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. आस-पास के कई गांवों के लोग महापर्व छठ पूजा के लिए भी इस तालाब तक आते हैं. अब उम्मीद है कि जल्द ही तालाब का जीर्णोद्धार शुरू हो जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही