Sindri : सिंदरी (Sindri) गोशाला ओपी क्षेत्र के सिंह बस्ती निवासी विजय सिंह के 27 वर्षीय पुत्र पोकलेन ड्राइवर पंकज सिंह ने घर में ही पंखे के हुक से लटक कर आत्म हत्या कर ली. परिजनों ने शनिवार 1 अप्रैल की अहले सुबह उसे पंखे के हुक से लटकता हुआ पाया. इसकी सूचना गोशाला ओपी को दी गई. ओपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा. पिता ने बताया कि उनका पुत्र पंकज पोकलेन का ड्राइवर था और रात में घर आकर खाना खाकर सो गया. सुबह उसका शव पंखे से झूलता हुआ देखा. वह अविवाहित था. पिता विजय सिंह भी गाडी चालक हैं. गोशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया है. उन्होने कहा कि परिजन कुछ भी बता पाने में असमर्थ हैं. [wpse_comments_template]
धनबाद: गोशाला के पोकलेन ड्राइवर ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या
Leave a Comment