Search

 
 
 

धनबाद :  धनतेरस के बाजार में भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिले में धनतेरस और दीपवाली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सभी थाना प्रभारी को क्षेत्र में घूमने और गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है. साथ ही बाजार में अतिरिक्त सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है. भारी भीड़ को देखते हुए शहर के बैंक मोड़, हीरापुर जैसे व्यस्त बाजार में पुलिस की तैनाती की गई है. झरिया, कतरास, गोविंदपुर, निरसा बाजार में भी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. डीएसपी हेड क्वार्टर वन अमर कुमार पाण्डेय ने बताया कि धनतेरस और दीपावली को लेकर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है. कहा कि धनतेरस में खरीदारी के लिए भीड़ और ट्रैफिक जाम को देखते हुए बाजार से पहले बैरेकेडिंग की गई है, ताकि बाजार में वाहन प्रवेश नहीं कर सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही