Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पुलिस व सीआईएसएफ ने छापेमारी कर अवैध कोयला किया जब्त

Jharia: झरिया (Jharia) पाथरडीह पुलिस व सीआईएसएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार 25 अप्रैल को चासनाला कुलटांड़ बस्ती में छापेमारी कर करीब 300 बोरी स्लरी का पोडा किया हुआ कोयला जब्त किया, जिसे ट्रक द्वारा पाथरडीह बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया.   छापेमारी की सूचना मिलते ही कोयला चोर मौके से फरार हो गए. किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. छापेमारी में पाथरडीह थाना प्रभारी अभय कुमार व सीआईएसएफ की टीम दलबल के साथ मौजूद थी. पाथरडीह पुलिस ने चासनाला स्थित साउथ कॉलोनी में पाथरडीह से छापामारी कर लगभग 20 टन अवैध कोयला जब्त कर सेल प्रबंधन को सौंप दिया. इस कार्रवाई से कोयला चोरों के बीच हड़कंप मच गया है. छापामारी की सूचना मिलते ही कोयला चोर भागने में सफल रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही