Search

धनबाद: पुलिस ने ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में छह लोगों को किया गिरफ्तार

हर्ल के एचआर, सिंदरी लायंस स्कूल प्रिंसिपल के आवास पर भी की थी गोलीबारी

Dhanbad: चासनाला में विगत 14 जून को सेल कर्मचारी सह ट्रांसपोर्टर प्रवीण रॉय की हत्या, सिंदरी हर्ल के एचआर व लायंस स्कूल के प्रिंसिपल पर गोलीबारी के मामलों के खुलासा का दावा करते हुए पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. कई लोगों को अब भी फरार बताया जा रहा है.
शुक्रवार को धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने पुलिस मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. एसएसपी ने प्रवीण रॉय व धीरज सिंह की आपसी रंजिश को हत्या का कारण बताया है. इनमें से एक प्राथमिक अभियुक्त धर्मेंद्र सिंह भी शामिल है. उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र सिंह को छोड़ कर इन्हीं पांचों ने सिंदरी में हर्ल कंपनी के एचआर व लायंस स्कूल के प्रिंसिपल पर रेकी व गोली चलाने भूमिका निभाई. धर्मेंद्र सिंह, धीमन सेन गुप्ता व गौतम सिंह प्रवीण रॉय की हत्या में शामिल थे.
एसएसपी ने बताया कि सभी मिलकर अपना नया गैंग बनाना चाहते थे. इसी क्रम में सिंदरी में रंगदारी वसूलने की नीयत से हर्ल फैक्टरी के मैनेजर के घर पर और लायंस स्कूल के प्रिंसिपल पर गोली चलाई थी. एसएसपी ने कहा कि जो अन्य लोग प्रवीण राय हत्याकांड में शामिल हैं, उनकी भी पहचान हो गई है. जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी.
गिरफ्तारी और उनपर दर्ज पहले के मामले
जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनमें धीमेन सेन गुप्ता, गौतम कुमार सिंह, शेख शाहबाज, अमर कुमार चंद्रवंशी, साकिब इकबाल, धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं. सभी का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है.

सामान की हुई बरामदगी

एक देसी पिस्टल,एक मैगजीन,दो पिस्टल की गोली, एक देसी कट्टा, दो रायफल की गोली, एक बिना नम्बर की पल्सर मोटरसाइकिल, 5 मोबाइल

छापामारी टीम में ये थे शामिल

सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार, केंदुआडीह इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, जोड़ापोखर इंस्पेक्टर सुभाष सिंह, सिंदरी थाना प्रभारी प्रभार सिंह, कतरास थाना प्रभारी रणधीर सिंह, भौंरा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार, पाथरडीह थाना प्रभारी अभय सिंह, सुदामडीह थाना प्रभारी प्रदीप राणा, जोगता थाना प्रभारी दीपक कुमार के अलावा कई पुलिस अवर निरीक्षक और पुलिसकर्मी छापेमारी में शामिल थे.

  लूट, चोरी, छिनतई पर अंकुश लगाने का निर्देश

Dhanbad : एसएसपी संजीव कुमार ने पुलिस लाइन में क्राइम मीटिंग की. उन्होंने चोरी, लूट, छिनतई, डकैती, मोटरसाइकिल चोरी की घटना पर अंकुश लगाने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया. कहा गया कि प्रिंस और अमन गैंग के नेटवर्क को तोड़ने में थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा. क्राइम मीटिंग में सिटी एसपी, डीएसपी, सभी थानों के प्रभारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//