Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पेट्रोल पंप फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक जब्त

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: पुलिस ने शनिवार को पेट्रोल पंप पर फायरिंग करनेवाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त पर धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिटी फ्यूल पेट्रोल पंप पर पिछले साल फायरिंग करने का आरोप था.

 अभियुक्त कुंदन मेधा गिरफ्तार

डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि सिटी फ्यूल पेट्रोल पंप में साल 2020 में फायरिंग की घटना हुई थी. फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त कुंदन मेधा को गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त के पास से दो मोबाइल और एक बाइक बरामद किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. डीएसपी ने बताया कि फायरिंग की घटना रंगदारी के उद्देश्य से किया गया था. गिरफ्तार अभियुक्त का संबंध अमन सिंह गैंग से भी है. इस कांड में पहले ही 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. एक हथियार भी उस समय बरामद किया गया था. इसे भी पढ़ें- अमेरिका">https://lagatar.in/us-in-action-mode-bombs-hurled-at-isis-stronghold-in-afghanistan-kabul-blast-conspirators-killed/143491/">अमेरिका

एक्शन मोड में,  अफगानिस्तान में ISIS के गढ़ में बरसाये बम, काबुल ब्लास्ट का साजिशकर्ता मारा गया!  

डकैती कांड में कुंदन जेल जा चुका है

कहा कि अनुसंधान के क्रम में कुंदन का नाम सामने आया था. प्रत्यक्ष रूप से फायरिंग घटना में इसकी संलिप्तता है. पूर्व में डकैती कांड में कुंदन जेल जा चुका है. कुंदन मैथन ओपी अंतर्गत कालीमाटी का निवासी है. अन्य जो भी फायरिंग घटना में शामिल होंगे सभी को गिरफ्तार किया जाएगा. पेट्रोल पंप मालिक के द्वारा फायरिंग घटना की लिखित शिकायत गोविंदपुर थाने में दर्ज करवाई गई थी. इसकी जांच चल रही है. अब तक 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इसे भी पढ़ें- टाटा">https://lagatar.in/tata-motors-tata-motors-workers-union-wrote-a-letter-for-the-bonus-negotiation-of-the-employees/143708/">टाटा

मोटर्स : कर्मचारियों की बोनस वार्ता के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही