Search

 
 
 

धनबाद: पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी को एसएसपी कार्यालय के समीप किया गिरफ्तार

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) सदर पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार 23 जुलाई को एसएसपी कार्यालय के समीप पत्नी की हत्या के आरोपी को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने एक माह से फरार आरोपी निर्मल कुम्भकार को गिरफ्तार किया और थाना ले गई. मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र का बताया गया है. उसकी पत्नी शांता देवी का शव घर के पास के कुएं से बरामद हुआ था. पति पर ही हत्या का आरोप लगा था. गोविंदपुर थाना में कांड संख्या 249/22 के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद से पति निर्मल कुंभकार फरार था. स्थानीय लोगों ने पति पर ही हत्या की आशंका जताई थी. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सदर थाना में गोविंदपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह और डीएसपी अमर कुमार पांडे ने पूछताछ की. डीएसपी अमर कुमार पांडे ने बताया कि निर्मल कुंभकार की दो पत्नी थी. पत्नी शांता देवी के बच्चे नहीं थे, जिससे उसे प्रताड़ित किया जाता था. पहले भी दोनों में विवाद का मामला गोविंदपुर थाना पहुंचा था. बाद में दोनो के बीच सुलहनामा हुआ था. निर्मल के बयान और मृतक की मेडिकल रिपोर्ट पर आरोप गठित किया जाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/data-on-light-rain-in-dhanbad-ineffective-49-percent-less-rain-so-far/">धनबाद

में हल्की बारिश पर आकड़े बेअसर, अब तक 49 प्रतिशत कम बारिश [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही