Search

 
 
 

धनबाद: अंतरप्रांतीय गिरोह के तीन अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

 
Dhanbad : गोविंदपुर पुलिस ने 25 मई गुरुवार को अंतरप्रांतीय गिरोह के तीन अपराधियों को पकड़ने में सफलता सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपियों में मुश्ताक अंसारी (बलियापुर), समीर अंसारी उर्फ मशरूफ अंसारी (बलियापुर) व मुस्तकीम अंसारी (जामताड़ा) शामिल है. गिरफ्तार किये गए आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, चार जिंदा गोली, टीवीएस अपाची बाइक, टीवीएस राइडर बाइक तथा तीन एंड्रायड मोबाइल बरामद की गई है. तीनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. डीएसपी वन अमर कुमार पांडेय ने धनबाद कार्यालय में गुरुवार 25 मई को बताया कि विगत 22 मई को गोविंदपुर क्षेत्र मोरंगा गांव के पांच पहाड़ी के पास बाइक पर सवार रेलवे स्टेशन मास्टर लोकेश कुमार को तीन अपराधियों ने रोका व पिस्टल का भय दिखाकर बाइक, मोबाइल, एटीएम कार्ड एवं अन्य सामग्री लूट ली. उन्होंने गोविंदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. 24 मई को तीन अपराधियों को टीवीएस अपाची बाइक से गोविंदपुर थाना अंतर्गत जामकुदर मोड़ की तरफ संदिग्ध परिस्थिति में घुमते देख किसी ने सूचना दी. इसके बाद टीम का गठन कर छापेमारी की गई और तीन लोगों को पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों अपराधियों ने लूट में स्वयं की संलिप्तता के साथ अन्य साथियों को भी शामिल बताया. उनकी तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा, चार जिंदा गोली, टीवीएस अपाची बाइक बरामद हुई. अपराधियों की निशानदेही पर लूट में शामिल मुस्तकीम अंसारी को पकड़ा गया तथा लूटी गई बाइक व मोबाइल बरामद किया गया. डीएसपी ने बताया कि छापेमारी अभी जारी है. टीम में डीएसपी वन अमर कुमार पांडेयय, गोविंदपुर थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह, पुअनि असलम अंसारी, अविनाश राम. राजन अधिकारी व सुभाष शर्मा शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही