Search

 
 
 

धनबाद:  पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन लोगों को किया गिरफ्तार

 
Dhanbad : धनबाद पुलिस ने जिले में सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. उनकी निशानदेही पर चोरी की 8 मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र से बरामद किया है. अपराधियों के पास से 3 एंड्राइड मोबाइल भी बरामद किया गया. गुरुवार 8 जून को एसएसपी संजीव कुमार ने पुलिस मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से जिले में मोटरसाइकिल चोरी की लगातार शिकायतें आ रही थीं. इस शिकायत के आलोक में एक टीम का गठन कर कार्रवाई किया गया. टीम ने तीन मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ा व उनकी निशानदेही पर विभिन्न इलाकों से 8 मोटरसाइकिल बरामद की है. गिरफ्तार अभियुक्तों में मन्नू पासवान लोयाबाद कोक प्लांट, कृष्णा कुमार न्यू कॉलोनी सुदामडीह और रोहित भुईयां मोहलबनी का रहने वाला है. पूछताछ में पता चला कि यह तीनों अलग अलग जगहों से मोटरसाइकिल की चोरी करते थे. इसके अलावा गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पता चला है. पूछताछ में पता चला कि गिरोह के लोग मोटरसाइकिल चुरा कर पहले जमा करते हैं और फिर झरिया या जामताड़ा के नारायणपुर में बेच देते हैं. छापेमारी में ग्रामीण एसपी रेशमा रमेशन, डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा, पुलिस निरीक्षक केंदुआडीह अंचल संजीव कुमार तिवारी, केंदुआडीह थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, जोगता थाना प्रभारी दीपक कुमार, लोयाबाद थाना प्रभारी विकास कुमार, भौरा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार, बरोरा थाना प्रभारी नंदू कुमार पाल, सुदामडीह थाना हिमांशु कुमार व अलकडीहा थाना प्रभारी महेंद्र कुमार शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही