Search

धनबाद: मोटर साइकिल चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गोविंदपुर पुलिस ने गुरुवार 26 जनवरी की रात चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार 27 जनवरी को डीएसपी मुख्यालय 1 अमर कुमार पांडेय ने जिला पुलिस मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की. प्रेस वार्ता में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि विगत दिनों गोविंदपुर थाना में कांड संख्या 32/23 अंकित किया गया था. पुलिस की टीम का गठन कर मामले की जांच की जा रही थी. इसी बीच टीम को कुछ सूचना मिली. उसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और रात के करीब 11:30 बजे गोविंदपुर के मुर्गाबनी से 21 वर्षीय जयदेव गोप (पिता लक्ष्मण गोप) को गिरफ्तर किया गया. पूछताछ में उसने बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वह बाजार, हाट और मेले से मोटरसाइकिल चोरी करता है. उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व मुर्गाबनी हाट से दो मोटरसाइकिल चोरी की थी. उसमें से एक मोटरसाइकिल चिरकुंडा के मदन गोप को बेचा गया था. गिरफ्तार जयदेव की निशानदेही पर उसके घर से एक मोटरसाइकिल और गडेहरा मोड़ स्थित ग्लोबल सिटी कैम्पस से एक पंजीकृत नम्बर प्लेट बरामद किया गया. उसी के बताने पर मदन को भी गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से 6 मोटरसाइकिल बरामद की गई है.   सभी मोटरसाइकिल को जब्त कर दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. छापेमारी दल में डीएसपी -1 अमर कुमार पांडेय, उमेश प्रसाद सिंह, असलम अंसारी, अजय यादव, राजन सहित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp