Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: देसी पिस्टल के साथ दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद पुलिस को दो अपराधियों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है. डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा ने शुक्रवार 27 जनवरी को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि दो अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. वरीय पुलिस अधीक्षक को इस बात की सूचना मिली. इसके बाद जोगता थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. जोगता थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में सघन छापेमारी की गई और दो अपराधियों को दबोच लिया गया. गिरफ्तार निशांत सिंह उर्फ हीरा सिंह (27) सिजुआ 12 नंबर तथा चंदन महतो (21) सिजुआ 6 नंबर का रहने वाला है, दोनों को 26 जनवरी की देर रात सिजुआ 15 नंबर से पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि छापेमारी में पुलिस ने 7 एमएम का देसी पिस्तौल, 7.65 एमएम का दो खोखा, 9 एमएम की एक जिंदा गोली व 2 मोबाइल बरामद किया है. निशांत का आपराधिक इतिहास रहा है. उ सके खिलाफ जोगता व निरसा थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं. डीएसपी ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. छापेमारी में जोगता थाना प्रभारी के अलावा विकास कुमार यादव, कामेश्वर नाथ दुबे व सुनील लकड़ा भी शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही