Search

 
 
 

धनबाद : पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गों को आर्म्स व नगदी के साथ दबोचा

 

भेजा गया जेल, वासेपुर के दोनों युवक गैगस्टर के लिए वसूलते थे रंगदारी

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के दो गुर्गों को पकड़ कर जेल भेज दिया. मंगलवार 1 अगस्त को डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी. डीएसपी ने बताया कि बैंकमोड़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय की टीम ने प्रिंस खान के दो गुर्गो गुड्डू अंसारी (22 वर्ष) और अरमान आलम (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों वासेपुर के रहने वाले हैं. आरा मोड़ ब्रिज के नीचे से पकड़े गए दोनों अपराधियों के पास से देसी कट्टा, जिंदा गोली, मोबाइल फोन और 60 हजार नकद बरामद हुए हैं. पकड़े गए युवकों में गुड्डू अंसारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. बता दें कि पुलिस बार बार युवकों को हिदायत दे रही है कि वे अपराध की दुनिया से दूर रहें. वरना करियर बर्बाद हो जाएगा. गिरफ्तार युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि अब तक इन लोगों ने किन किन लोगों से रंगदारी ली है. उनके पास से जब्त 60 हजार की राशि भी जब्त की गई है. समझा जाता है कि जब्त राशि किसी से बतौर रंगदारी वसूली गई है. पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है. पकड़े गए युवकों का काम रंगदारी मांगना, आर्म्स उपलब्ध कराना, पैसे को ठिकाने लगाने समेत अन्य कार्य थे. डीएसपी ने बताया कि धनबाद पुलिस प्रिंस खान के गैंग को पूरी तरह ध्वस्त करेगी व उसे भी गिरफ्तार करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही