Search

 
 
 

धनबाद: पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

 

कार, पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस व चोरी के 50 लीटर डीजल बरामद

Dhanbad : बरवाअड्डा थानांतर्गत जोड़ापीपल के समीप शुक्रवार 22 सितंबर की रात करीब दो बजे कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाइवे से बरवाअड्डा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो डीजल चोरों को हथियार व कार के साथ गिरफ्तार किया है. शनिवार 23 सितंबर को सिटी एसपी अजीत कुमार ने धनबाद पुलिस मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना मिली कि दो अपराधी प्रवृत्ति के लोग स्विफ्ट डिजायर कार संख्या JH10CB/9387 से किसी अपराध को अंजाम देने की नीयत से नेशनल हाइवे पर घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर हेडक्वार्टर डीएसपी 1 अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की गई. जोड़ापीपल के समीप उन्हें रुकवाया तो सभी भागने लगे. पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ा. तलाशी लेने पर एक पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और चोरी के 50 लीटर डीजल बरामद किये गए. पकड़े गए अरोपियों में बगुला बस्ती सरायढेला के 19 वर्षीय संतोष हाजरा व गोधर केंदुआडीह क्षेत्र का दीपक कुमार सिंह शामिल हैं. अनुसंधान में पाया गया कि पकड़े गए दोनों अपराधियों पर पहले से ही सरायढेला व केंदुआडीह थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. उनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है. छापामारी टीम में डीएसपी हेडक्वार्टर 1 अमर पांडेय के अलावा बरवाअड्डा थाना प्रभारी विक्रम कुमार सिंह, अनुसंधानकर्ता धर्मेंद्र सिंह व बरवाअड्डा थाना के कई अधिकारी और सशत्र बल के जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही