Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सिंदरी चैंबर के साथ बैठक में पुलिस ने पूरी सुरक्षा का दिया भरोसा

Advertisement
Advertisement
सोना चांदी की खरीद से पहले व्यापारियों को विक्रेता का आधार कार्ड सहित ब्य़ोरा फॉर्मेट में भरवाने का निर्देश
Sindri : सिंदरी पुलिस और सिंदरी चैंबर ऑफ कामर्स के बीच समन्वय समिति की बैठक मंगलवार 26 सितंबर को सिंदरी थाना में हुई. बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा और सरार्फ़ा व्यवसायियों को विशेष निर्देश देने पर चर्चा हुई. सिंदरी चैंबर ऑफ कामर्स अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू ने बताया कि सिंदरी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने आश्वस्त किया है कि व्यापारी निर्भीक होकर व्यवसाय करें. बाजार के व्यापारियों, पेट्रोल पंप के कर्मियों सहित अन्य ट्रेडिंग के व्यापारियों को कॉल या मैसेज के द्वारा धमकी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई. बताया कि बैंक से विशेष लेनदेन में भी पुलिस सुरक्षा देगी. उन्होंने सोना चांदी विक्रेताओं से सोना चांदी खरीदने से पहले ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध फॉर्मेट को पर विक्रेता का आधार कार्ड सहित भरकर कारोबार करने को कहा. व्यक्तियों द्वारा सोना चांदी बेचने पर पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया. बाजार में मुख्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे चैंबर द्वारा लगाये जाने की सलाह दी. बैठक में सिंदरी थाना प्रभात कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक आदर्श कुमार, अनूप कुमार साहू, शिव चंदन कुंभकार, ईतू आचार्य, निर्मल राम रंजन, शंभू शरण, सिंदरी चेंबर अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू, कोषाध्यक्ष दिलीप रिटोलिया, सिंदरी सरार्फा बाजार अध्यक्ष राकेश कुमार सोनी, मनजीत सिंह उप्पल, बासुकीनाथ सिंह, पवन शर्मा, सदस्य दुलाल हलदर, बिमल दा, रत्नेश सिंह, रविंद्र प्रसाद, शंकर वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-instructions-to-build-model-anganwadi-centers-in-all-panchayats-with-the-untied-amount-of-15th-finance/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : 15वें वित्त की अनटाइड राशि से सभी पंचायत में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही