Search

 
 
 

धनबाद : पुलिस बनकर आए व वृद्ध को चकमा देकर ले उड़े गहने

 

खरीदारी करने निकले थे घर से, तभी आ धमके बाइक पर सवार ठग

Dhanbad : पुलिस बनकर अपराधी वृद्ध व्यक्ति के गहने ले उड़े. विनोद नगर मोड़ पर शुक्रवार 7 जुलाई को दोपहर वृद्ध व्यक्ति किसी काम से बाजार जा रहा था. तभी उनके के साथ अपराधियों ने धोखाधड़ी कर गहने की ठगी कर ली. वह हाल ही रेलवे से सेवानिवृत्त होने के बाद विनोद नगर स्थित घर में रह रहे थे. खरीदारी करने के लिए हीरापुर निकले थे. घटना के संबंध में भुक्तभोगी मुरलीधर रजक ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 1 बजे वह निजी कार्य से हीरापुर जाने के लिए विनोद नगर मोड़ पहुंचे. वहां टोटो पर सवार होने ही वाले थे कि तभी एक मोटरसाइकिल पर दो अनजान व्यक्ति आए व आईडी कार्ड दिखाते हुए खुद को लिस इंस्पेक्टर बताया. उन्होंने कहा कि आप बाजार जा रहे हैं. अपनी सोने की चेन और अंगूठी खोलकर हाथ में रख लीजिए. उनके कहने पर डर गया और सोने का चेन व अंगूठी खोलकर हाथ में रखा तो उन्होंने कहा कि झोले में रख लीजिए. अपराधियों ने झोला लेकर अच्छा से पकड़ा व फिर वापस लौटा दिया. कहा कि आप आगे बढ़िये. हमारे साहब आ रहे हैं. आगे बढ़ा व झोला खोलकर देखा तो सभी गहने गायब थे. बाद में उनको हीरापुर तक ढूंढा, लेकिन नहीं मिला. इसके बाद सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही