Search

 
 
 

धनबाद : मैथन में ट्रक से मैदा-सूजी उतारते युवक को पुलिस ने पकड़ा, जेल भेजा

 
Maithon : एनएच टू पर स्थित फ्यूल्स पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को ट्रक से सूजी व मैदा उतारकर बेचने के प्रयास में लगे एक युवक को गलफरबाड़ी ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जेल भेजे गये युवक का नाम सागर नाग है. वह राजपुरा गांव का रहने वाला है.

यह है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, सदगुण फुड प्राइवेट लिमिटेड बरौनी (बिहार) से 17 अक्टूबर को ट्रक पर 500 बोरा मैदा व 10 बोरा सूजी लोड किया गया. ट्रक को 18 अक्टूबर को झारखंड के मधुपुर पहुंचना था, लेकिन समय पर नहीं पहुंचा. ट्रांसपोर्टर ने ट्रक की खोजबीन शुरू की, तो पता चला कि ट्रक मैथन के पास गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के एनएच टू किनारे स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ा है. ट्रांसपोर्टर ने मौके पर पहुंचकर चुपके से ट्रक की निगरानी करने लगा. ट्रक पर लदी खाद्य सामग्री की चोरी का संदेह होने पर ट्रांसपोर्टर ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी. गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी नीतीश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देख चालक व खलासी सहित अन्य लोग मौके से फरार हो गये. टक्र का तिरपाल हटाकर माल उतरवा रहे सागर नाग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. ट्रक को जब्त कर लिया. ओपी प्रभारी ने बताया कि ट्रक की जांच करने पर चेसिस व इंजन नंबर गलत पाया गया है. उन्होंने कहा कि चालक की सांठगांठ से राजेन्द्र कुमार नामक व्यक्ति ने सागर नाग से संपर्क किया और ट्रक में लदे सामग्री की बिक्री करवाने के लिए कहा. इस मामले में राजेन्द्र कुमार, ट्रक मालिक, चालक व सागर नाग पर मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-soren-has-now-resorted-to-the-language-of-violence-pratul-shahdev/">मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन अब हिंसा की भाषा पर उतर आए हैं : प्रतुल शाहदेव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही