Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पुलिस ने वाहन चेकिंग में चोरी की बाइक के साथ युवक को पकड़ा

 Mahuda : धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप कपुरिया ओपी पुलिस ने सोमवार 15 मई को वाहन जांच अभियान चलाया. इस अभियान में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को पकड़ा. जांच पड़ताल में एक और बाइक उसके घर से बरामद हुई. युवक का नाम सूरज कुमार मांझी है, जो कपुरिया का ही रहने वाला है. कपुरिया ओपी प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि पेट्रोल पंप के समीप एंटी क्राइम चेकिंग के समय सूरज बाइक लेकर जा रहा था. परंतु पुलिस को देख वापस दूसरी ओर भागने लगा. संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया और धर दबोचा.   [caption id="attachment_638181" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/baramad-bike-300x137.jpeg"

alt="" width="300" height="137" /> बरामद की गयी बाइक[/caption] पूछताछ एवं जांच पड़ताल करने पर वह बाइक चोर गिरोह का सदस्य निकला. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसके घर पर भी चोरी की एक बाइक पड़ी है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर से बाइक बरामद कर ली. वह चोर गिरोह का एक सदस्य है, जो पुलिस की गिरफ्त से अब तक बाहर था. उसके तीन साथी धनसार थाना कांड सं.41/23 के तहत जेल में बंद हैं. ओपी प्रभारी ने बताया कि बाइक चोर गिरोह का सरगना राहुल बाउरी उर्फ अर्जुन बाउरी उर्फ बंगाली से सूरज की पिछले छ: माह से जान पहचान थी. वह गिरोह के सदस्यों द्वारा चुराई गई बाइक को छिपाकर रखने का काम करता था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही