Search

 
 
 

धनबाद: ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने पकड़ा अवैध कोयला लदा ट्रक

 
Nirsa: निरसा (Nirsa)  रात के अंधेरे में ट्रक पर अवैध कोयला लोड करने का बैजना, टोपाटांड एवं आसपास के ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया. सूचना निरसा पुलिस को दी गई. ग्रामीणों ने कोयला चोरों एवं ट्रक में लोड किए जा रहे कोयले का वीडियो बनाना शुरू किया तथा उसे वायरल कर दिया. सूचना पाकर निरसा पुलिस पहुंची तथा ट्रक संख्या जेएच 10 सीडी 6525 जब्त कर लिया. ट्रक में लगभग 20 टन चोरी का कोयला लोड था. पुलिस ट्रक को जब्त कर निरसा थाना ले आई है. निरसा थाना में मनोज सिंह, ट्रक मालिक, चालक एवं अन्य के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को सूचना मिली थी कि खुशरी ओसीपी पैच से भारी मात्रा में चोरी का कोयला लाकर बैजना के जंगलों में इकट्ठा किया गया है.  ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया तथा चोरी के कोयले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. जानकारी निरसा पुलिस को दी. पुलिस पहुंची तो कोयला तस्कर एवं उसके गुर्गे भाग खड़े हुए. कोयला तस्करों द्वारा ग्रामीणों को पैसे का प्रलोभन दिया गया. ग्रामीणों को कोयला तस्करों ने कहा कि आपस में क्यों लड़ना है, सभी लोग मिल बैठकर पैसे का बंटवारा कर लेंगे. वायरल वीडियो में एक शख्स कह रहा है कि अकेले अकेले कोयला के पैसे को हड़पने में लगे हुए हो. कोयला तस्करों के लाख समझाने के बावजूद ग्रामीण नहीं माने तथा ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया. निरसा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है. पुलिस ने मनोज सिंह,  ट्रक मालिक,  चालक एवं अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही