Search

 
 
 

धनबाद : पुलिस ने निरसा से दो लोहा चोरों को दौड़ाकर पकड़ा

 
Maithon : निरसा एसडीपीओ रजत माणिक बाखला के नेतृत्व में पुलिस ने ईसीएल की बरमुड़ी कोलियरी से आगे श्मशानघाट के समीप से दो लोहा चोरों को दौड़ाकर पकड़ लिया. बाकी चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. वाकया सोमवार रात का है. पुलिस ने मौके से दो टेम्पो, गैस कटर, लोहे का का चदरा बरामद किया है. यह जानकारी एसडीपीओ रजत माणिक बाखला ने मैथन स्थित अपने ऑफिस में  प्रेसवार्ता में दी. बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस की टीम श्मशान घाट के पास पहुंची, तो देखा कि 8-9 की संख्या में युवक कोलियरी में पड़े लोहे के चदरा को गैस कटर से काट रहे हैं. पुलिस को देखकर चोर भागने लगे. पुलिस जवानों ने दौड़ाकर दो चोरों को पकड़ लिया, जबकि बाकी साथी भाग निकले. पुलिस ने वहां से एक डाला बॉडी टेम्पो व उस पर लोड चार पीस लोहे का चदरा, गैस सिलेंडर लोड एक यात्री टेम्पो, गैस कटर, पाइप सहित लोहा काटने में उपयोग आने वाले अन्य सामान जब्त किए है हैं. बरामद लोहे के चदरा का वजन करीब दो क्विंटल है. गिरफ्तार युवकों में तालडंगा का मो. शाहिद और निरसा के मदनपुर का मोहम्मद डालिम शामिल हैं. दोनों ने गिरोह के अन्य सदस्यों का नाम भी बताया है. पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. छापेमारी टीम में चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह, मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन व जवान शमिल थे. यह भी पढ़ें : खड़गे">https://lagatar.in/kharge-said-modi-government-betrayed-the-poor-resignation-of-sebi-chairman-nationwide-demonstration-on-august-22-demanding-jpc-investigation/">खड़गे

ने कहा, मोदी सरकार ने गरीबों के साथ विश्वासघात किया, सेबी अध्यक्ष का इस्तीफा, जेपीसी जांच की माग को लेकर 22 अगस्त को देशव्यापी प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही