Search

 
 
 

धनबाद : गोविंदपुर में पुलिस ने साइबर ठग को खदेड़कर पकड़ा समेत 2 खबरें

 
Govindpur (Dhanbad) : गोविंदपुर थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने खिलकनाली गांव से साइबर ठगी को अंजाम देते एक युवक निमाई रविदास को खदेड़कर पकड़ लिया. निमाई रविदास धनबाद जिला में होमगार्ड है. उसका दामाद भागने में सफल रहा. पुलिस ने उसके पास से छह एंड्राइड मोबाइल फोन व एक दर्जन से अधिक मोबाइल कंपनियों का सिम कार्ड बरामद किए हैं. जानकारी के अनुसार, पुलिस इस गांव में मोबाइल लोकेशन के आधार पर एक घंटे से साइबर अपराधी के घर की घेराबंदी करने में लगी थी. जैसे ही पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी करने गई निमाई रविदास व उसका दामाद वीरू दास नियामतपुर (आसनसोल) निवासी बाउंड्री तड़पकर भाग निकले. निमाई रविदास को पुलिस ने धर दबोचा.

नाबालिग ने किया शादी से इनकार तो सीडब्लूसी ने दिया साथ

Dhanbad : चाइल्ड वेलफेयर कोर्ट और चाइल्ड हेल्प लाइन के संयुक्त प्रयास से बुधवार को एक नाबालिग लड़की की जबरन शादी होने से रुक गई. लड़की ने भी बाल विवाह के खिलाफ बगावती तेवर अपना लिया, उसे फिलहाल बालिका गृह में रखा गया है. सीडब्ल्यूसी की तरफ से उसकी आगे की पढ़ाई आदि की व्यवस्था करने की बात चेयरपर्सन उत्तम मुखर्जी ने कही है. उत्तम मुखर्जी ने बताया कि धनबाद में ये पहला मामला है, जिसमें खुद लड़की ने बाल विवाह से मना किया है. ऐसे में लड़की के साथ पूरी टीम खड़ी है, जल्द ही उसकी पढ़ाई को लेकर रणनीति बनाई जाएगी. लड़की को रेस्क्यू करने में डॉ. मीरा सिंह और ममता अरोड़ा भी शामिल थीं. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dc-inaugurates-library-building-in-gandey-block-office/">गिरिडीह

: डीसी ने गांडेय प्रखंड कार्यालय में पुस्तकालय भवन का किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही