Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: जोड़ापोखर, भौरा व अन्य क्षेत्रों में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Jharia : झरिया (Jharia)  होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने जोड़ापोखर, जामाडोबा, डुमरी, डिगवाडीह, भौरा सहित अन्य इलाकों में सोमवार 6 मार्च को फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह व सर्किल इंस्पेक्टर संजीव कुमार तिवारी  ने किया. भौरा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार सहित दर्जनों पुलिस अधिकारी तथा कर्मी मौजूद थे. पुलिस निरीक्षक सह जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने लोगों से त्योहार में शांति व्यवस्था भंग नहीं हो, इस बात पर ध्यान रखने की अपील की. कहा कि शांति भंग करने की कोशिश की जाएगी तो वैसे तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी. जोड़ापोखर क्षेत्र में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थानों खासकर संवेदनशील जगहों पर पुलिस की विशेष तैनाती की गई है. मजिस्ट्रेट भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. हुड़दंगियों और सोशल मीडिया से दुष्प्रचार व अफवाह को हवा देने वाली ताकतों पर भी प्रशासन की पैनी नजर है. होली और शबे बारात को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. पुलिस प्रशासन पर्याप्त संसाधनों के साथ शांति व्यवस्था कायम करने में जुटा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही