धनबाद : सिटी सेंटर के पास पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, वसूला जुर्माना
Dhanbad : धनबाद के सिटी सेंटर के पास ट्रैफिक पुलिस ने 23 जून को वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान बिना हलेमेट व वैध कागजात के बाइक-स्कूटी चलाने वालों को पकड़कर उनसे जुर्माना वसूला गया. सार्जेंट अरुण किशन ने बताया कि खासकर युवा वर्ग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहा है. ऐसे लोगों को पकड़कर दंडित किया गया. इनमें बिना हेलमेट व ट्रिपल राइड करने वाले शामिल हैं. सभी का चलान काटा गया. उन्होंने बताया की अभियान आगे भी जारी रहेगा. [wpse_comments_template]
Leave a Comment