Search

 
 
 

धनबाद : बकरीद को लेकर पुलिस ने बरवाअड्डा क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

 
Dhanbad : मुसलमानों का त्योहार बकरीद शुक्रवार 29 जून को है. पर्व के मद्देनजर जिला पुलिस प्रशासन चौकस है. लोगों में सुरक्षा का विश्वास जगाने के लिए बरवाअड्डा थाना प्रभारी विक्रम कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में एलआरपी निकाली और फ्लैग मार्च किया. थाना प्रभारी ने बताया कि विधि व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से बरवाअड्डा थाना से एलआरपी निकालकर संवेदनशील जगह नगरकियारी व नावाटांड़ में टीम ने फ्लैग मार्च किया. इसके जरिए पुलिस ने पर्व के दौरान किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे इसका लोगों में संदेश दिया गया. जवानों ने बरसात में करीब 14 किलोमीटर तक पैदल मार्च किया. मार्च में दर्जनों हथियारबंद जवानों के साथ पुलिस गश्ती वाहन भी चल रहा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही