Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गोमो में विदेशी यात्री से लूट का पुलिस को नहीं मिला कोई  सुराग

Gomoh : शुक्रवार 10 मार्च की अहले सुबह   विदेशी पर्यटक सेवी डीसिल्वा  (27) के साथ छिनतई की घटना पर हरिहरपुर थाना पुलिस एवं   राजकीय  रेल थाना पुलिस गोमो को कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस ने वाहन स्टैंड संचालक  सहित कई ऑटो वालों से पूछताछ की है. जी आर पी  प्रभारी प्रेम  कुमार  पांडेय ने बताया कि बिदेशी  यात्री दून एक्सप्रेस ट्रेन में हावडा जा रहा था. टिकट नही रहने पर रात लगभग 12 30 बजे टी  टी  ई  द्वारा गोमो स्टेशन पर उतार दिया गया. परंतु किसी को सूचना नहीं दी, जबकि प्लेटफार्म पर जवान तैनात थे. उक्त टीटीई गया का बताया जा रहा है. गोमो स्टेशन से उक्त बिदेशी यात्री को  मददगार बन कर होटल ले जाने के नाम पर  गोमो स्टेशन से  बाहर ले जाकर किसी  टेम्पो पर बैठा कर कुछ  दूर ले जाकर  उसे लूट लिया. पुलिस  पडताल में लगी है   पर चुनौती अभी खड़ी है. 11 मार्च को दिन भर की पडताल में कोई सुराग नहीं मिला. बताते हैं कि  बिहार के गया से घूम कर हावड़ा जा रहे विदेशी पर्यटक  डीसिल्वा से शुक्रवार की सुबह गोमो स्टेशन के बाहर लूट लिया गया. उसके बैग में 3200 यूरो, लैपटॉप ,मोबाइल तथा एटीएम कार्ड थे. तीन युवक बैग छीनकर फरार हो गए. लुटे यात्री ने पुलिस को बताया कि वह गोवा का रहने वाला है, लेकिन बेल्जियम में नौकरी करता है. गया घूमने गया था. गुरुवार रात गया से हावड़ा जा रहा था. वहां से उसे फ्लाइट पकड़नी थी. डिसिल्वा गया स्टेशन पर किसी ट्रेन में सवार हुआ था. उसके पास टिकट तथा भारतीय रुपये नहीं थे. टीटीई ने जांच में  डीसिल्वा के पास टिकट नहीं पाकर उसे जुर्माने की मांग की. भारतीय रुपये नहीं होने पर  टीटीई ने 50 यूरो की मांग की. यात्री ने 20 यूरो देकर किसी तरह   छुटकारा पाया. गोमो स्टेशन आने पर टीटीई ने विदेशी यात्री को उतार दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही