Dhanbad : धनबाद के मनईटांड़ छठ तालाब के पास रहने वाले शाहिल सोनकर के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकद सहित ढाई लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना दस मई की है. शाहिल सोनकर उस वक्त अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए थे. लौटने पर घटना की जानकारी मिली. इस संबंध मे शाहिल ने 11 मई को धनसार थाना मे लिखित शिकायत की थी. लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. यहां तक केस दर्ज भी नहीं किया. पीड़ित ने बुधवार को ग्रामीण एसपी व डीएसपी से मिलकर इसकी शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई. इसके बाद ग्रामीण एसपी के निर्देश पर धनसार पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज कर किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-case-registered-against-5-for-assault-with-pistol-in-temple/">धनबाद
: कनपटी में पिस्टल सटाकर मारपीट के मामले में 5 के खिलाफ केस दर्ज [wpse_comments_template]
: कनपटी में पिस्टल सटाकर मारपीट के मामले में 5 के खिलाफ केस दर्ज [wpse_comments_template]
Leave a Comment