Search

धनबाद: टायर मिस्त्री को गोली मारने के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गोविंदपुर थानांतर्गत पथरकुनी में विगत गुरुवार 9 फरवरी को डीजल चोरी के दौरान टायर मिस्त्री  ( संचालक) को गोली मारने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 12 फरवरी रविवार डीजल चोर गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. रविवार की दोपहर एसएसपी कार्यालय में ग्रामीण एसपी रेशमा रमेशन ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुरुवार की रात के लगभग 2 : 30 गोविंदपुर के पथरकुनी स्थित रत्न होटल के समीप आरिफ रजा की टायर रिपेयरिंग दुकान के सामने दो हाइवा से गिरोह के सदस्य टाटा अल्ट्रोज कार संख्या JH01DY/9262 से डीजल चोरी कर रहे थे. तभी दुकान संचालक शौच के लिए बाहर निकला और चोरों को देख शोर मचाने लगा. हाइवा में सोये चालक व आसपास के लोग भी जमा हो गए तो चोरों के दल ने खुद को घिरता देख टायर रिपेयरिंग दुकान के संचालक पर दो गोली चला दी. एक गोली उसके पेट मे जा लगी. वह गंभीर अवस्था मे घायल हो गया. अपराधी डीजल ले कर गोविंदपुर की ओर भाग गए. पुलिस की टीम ने गठन कर मामले की छानबीन की और बैंक मोड़ थानांतर्गत मटकुरिया निवासी सुरेश विश्वकर्मा के पुत्र 29 वर्षीय राकेश विश्वकर्मा, धनसार थाना क्षेत्र के हीरा सोनी के पुत्र 23 वर्षीय भोला सोनी, गोधर काली बस्ती के केदार रवानी के पुत्र 22 वर्षीय मनजीत कुमार रवानी, बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के सुंदर लाल महतो के 25 वर्षीय पुत्र कालू राम महतो को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने एक लाल रंग की कार, एक गैलन में रखा चोरी का 30 लीटर डीजल और 5 मोबाइल बरामद किया है. ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने जीटी रोड और बीसीसीएल की विभिन्न कोलियरी में वाहनों से डीजल चोरी की बात स्वीकार की है. कहा कि र राकेश कुमार विश्वकर्मा की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार और चोरी का डीजल बरामद किया गया है. गिरोह के शेष सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में ग्रामीण एसपी के अलावा हेडक्वार्टर डीएसपी 1 अमर कुमार पांडेय, गोविंदपुर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp