Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद पुलिस एनकाउंटर मामला : गिरोह के 100 से ज्यादा अपराधी सक्रिय, देश में कई बड़े लूट को दिया है अंजाम

Advertisement
Advertisement
Dhanabad : मुथूट फाइनेंस कंपनी में लूट की घटना को अंजाम देने आये अपराधियों में से गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस के समक्ष खुलासे किये है. अपराधी ने बताया कि इस गिरोह में एक सौ से अधिक अपराधी जुड़े हुए है. जो पूरे देश में लूट की घटनाओं को अंजाम देते है. यह गिरोह के अपराधी अबतक देश के अलग अलग राज्यों से साढ़े तीन क्विंटल जेवर लूट चुके है. कुछ महीने पहले इसी गिरोह के अपराधियों ने राजस्थान में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था. जिसमें चार अपराधी गिरफ्तार हुए थे. बता दें कि इस गिरोह के अपराधियों ने बीते दिनों धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित मुथूट फाइनेंस कंपनी में लूट की घटना को अंजाम देने आये थे. लेकिन पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ हो गयी. जिसमें एक अपराधी मारा गया और दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-secret-of-filth-in-sindris-toilets-beautification-of-the-city-also-in-danger/">धनबाद

: सिंदरी के शौचालयों में गंदगी का राज, शहर का सौंदर्यीकरण भी खतरे में
इसे भी पढ़ें - रायपुर">https://lagatar.in/three-day-meeting-of-rss-in-raipur-from-today-said-on-rahul-gandhis-bharat-jodo-yatra-it-is-good-everyone-should-be-active/">रायपुर

में आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक आज से, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा, अच्छा है… सभी को सक्रिय रहना चाहिए

पटना के बेउर जेल में बंद है मास्टरमाइंड

इस गिरोह का मास्टरमाइंड बिहार का रहने वाला राजीव सिंह है. जो वर्तमान में पटना के बेउर जेल में बंद है. जेल में बंद रहते हुए भी अपराधिक गिरोह का संचालन करता है, और अपराधियों को लूट की घटना से संबंधित दिशा-निर्देश देते रहता है. धनबाद में भी फाइनेंस कंपनी को लूटने आए अपराधियों को राजीव सिंह जेल के अंदर से ही घटना को लेकर दिशा-निर्देश दे रहा था. पुलिस के समक्ष गिरफ्तार अपराधियों ने खुलासा किया है कि राजीव सिंह घटना के समय अपराधियों को निर्देश दे रहा था कि फाइनेंस कर्मचारी अगर लॉकर की चाबी देने में देर करे तो महिला कर्मचारी का रेप कर दो. इसे भी पढ़ें - नये">https://lagatar.in/advocates-divided-over-chamber-allotment-in-the-new-high-court-building/">नये

हाईकोर्ट भवन में चैंबर अलॉटमेंट को लेकर बंटे अधिवक्ता ?

झारखंड-बिहार से लेकर बंगाल तक की घटनाओं में राजीव का हाथ

राजीव सिंह बेउर जेल में रहते हुए भी झारखंड-बिहार से लेकर बंगाल तक सोना लूट की घटनाओं को अंजाम देता रहा है. इन तीनों राज्‍यों में अब तक मुथूट फिनकॉर्प में जितनी भी डकैती हुई है. अधिकतर में राजीव सिंह का ही नाम आया है. अब धनबाद की दोनों घटनाओं से भी उसका नाम जुड़ गया है. समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर निवासी मो. आसिफ गैंग लीडर राजीव सिंह का खासमखास है. पुलिस पूछताछ में आसिफ ने बताया है कि पिछले दिनों धनसार में गुंजन ज्वेल्‍स डकैती कांड को अंजाम देने में राजीव कुमार सिंह का हाथ है. इस गिरोह के द्वारा झारखंड के धनबाद, जमशेदपुर के अलावा बिहार के कटिहार, राजस्थान, ओड़िशा और इंदौर में डकैती की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. इसे भी पढ़ें - Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-exclusive-who-will-be-the-new-dgp-of-jharkhand-know-which-six-officers-names-were-sent-to-upsc/">Lagatar

Exclusive : कौन होंगे झारखंड के नये DGP, जानें किन छह अफसरों के नाम UPSC को भेजे गये [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही