Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पुलिस ने गांव में घुसकर बरसाई लाठी, विरोध में ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव

Advertisement
Advertisement
Baghmara : बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लेढीडुमर गांव में मंगलवार 5 अप्रैल की देर रात पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए. पुलिस की पिटाई से आहत ग्रामीणों ने कहा कि गांव के रमेश दास से जमीन विवाद चल रहा था. हालांकि सामूहिक हस्तक्षेप से मामले को सुलझा लिया गया था. परंतु मंगलवार देर शाम बरोरा थाना की पुलिस गांव पहुंची और लाठी बरसाना शुरू कर दिया. पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित दर्जनों लोग बरोरा थाना पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. नाराज ग्रामीण थाना के मुख्य गेट के सामने धरना पर बैठ गए. ग्रामीणों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है पुलिस की बेहरहमी से कई महिला, पुरुष एवं बच्चों को चोट आई है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में थाना का घेराव किया. मांग की गई कि दोषी पुलिसकर्मी को निलंबित किया जाए. बरोरा थाना प्रभारी नीरज कुमार ने पुलिस लाठीचार्ज से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि जमीन को लेकर गांव के दो पक्षों में विवाद था. एक पक्ष द्वारा रात में निर्माण कार्य किया जा रहा था. दूसरे पक्ष ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर गई थी. निर्माण कार्य बंद करने का निर्देश दिया गया था. दोनों पक्षों को जमीन के कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया है. विभागीय जांच कराई जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sp-and-asp-transferred/">धनबाद

: एस.पी और एएसपी का तबादला [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही