Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: महाशिवरात्रि को लेकर झरिया व सिंदरी में पुलिस का फ्लैग मार्च

Jharia: महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शान्ति वयस्था के मुद्दे को लेकर झरिया व सिंदरी पुलिस अलर्ट मोड पर है. झरिया थाना प्रभारी पंकज झा के नेतृत्व में बुधवार 15 फरवरी की देर शाम फ्लैग मार्च निकाला गया. उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने शहर में रूक- रूक कर लोगों से कहा कि पर्व के अवसर पर हुड़दंग कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फ्लैग मार्च थाना मोड़ से होते हुए ऊपर कुल्ही,फुलारीबग, मेन रोड, बाटा मोड़, कतरास मोड़ होते हुए झरिया थाना आकर समाप्त हुआ.

      सिंदरी पुलिस ने की अफवाहों से बचने की अपील

[caption id="attachment_555906" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/sind-flag-300x135.jpeg"

alt="" width="300" height="135" /> फ्लैग मार्च करती सिंदरी पुलिस[/caption] Sindri : महाशिवरात्रि को सौहार्दपूर्ण मनाने के लिए सिंदरी थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद सहित जवानों ने बुधवार को फ्लैग मार्च किया. इस मौके पर   थाना प्रभारी सह निरीक्षक सुरेश प्रसाद ने बताया कि विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है. लोगों से अपील की जा रही हैं कि महाशिवरात्रि पर्व को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं. अफवाहों पर ध्यान न दें और सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें. फ्लैग मार्च में एसआई विनय कुमार दुबे,एस आई अनूप शाव, खुशबू कुमारी ,शम्भू शरण आदि शामिल थे [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही