Search

 
 
 

धनबाद : दुर्गा पूजा को लेकर पुटकी व केंदुआ में पुलिस का फ्लैग मार्च

 
Kendua : दुर्गा पूजा को लेकर डीएसपी (विधि व्यवस्था) नौशाद आलम व सीओ विकास आनन्द के नेतृत्व में पुटकी में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. 100 से ज्यादा जवानों ने अधिकारियों के साथ बाइक व पैदल मार्च किया. फ्लैग मार्च पुटकी, कोक प्लांट, श्रीनगर, करकेंद आदि जगहों के पूजा पंडालों तक गया और लोगों में सुरक्षा का संदेश दिया. डीएसपी आलम ने कहा कि पूजा में जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है. इसके बावजूदू लोग सतर्क रहें. घर को खाली नही छोड़ें. महिलाएं जेवर पहन घूमने नहीं निकलें. पूजा कमिटियां मेला, पंडालों में नशा कर घूमनेवालों व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखें. गड़बड़ी होने पर पुलिस को सूचित करें. फ्लैग मार्च में इंस्पेक्टर मनोहर करमाली, वकार हुसैन, सन्तोष कुमार महतो व पुलिस लाइन से आये अधिकारी और जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : राज्य">https://lagatar.in/locks-hanging-in-38-thousand-anganwadi-centers-of-the-state/">राज्य

के 38 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में लटके ताले, वोट बहिष्कार की चेतावनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही