Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः भयमुक्त मतदान के लिए पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी

एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक सभी पुलिस पदाधिकारी पूरी सतर्कता व मुस्तैदी के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस अलर्ट है. एसएसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को जिला पुलिल मुख्यालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की. बैठक में सिटी एसपी, सभी डीएसपी, एसडीपीओ, अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी शामिल हुए.


एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक सभी पुलिस पदाधिकारी पूरी सतर्कता व मुस्तैदी के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है.

 

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त तेज करने का निर्देश दिया. बाइक पेट्रोलिंग के साथ पैदल मार्च भी किया जा रहा है ताकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे और असामाजिक तत्वों में कानून का भय बना रहे.

 

होटल-लॉज में सघन जांच

 

चुनाव के मद्देनज़र जिले के होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. बाहर से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के साथ-साथ चिह्नित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. कई स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है. ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई की जा सके.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही