Search

 
 
 

धनबादः पुलिस अलर्ट मोड में, नगर निकाय चुनाव से पहले सख्ती, 950 अपराधी सर्विलांस पर

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कानून का भय कायम करना जरूरी है. निगरानी के तहत जिले के 950 सक्रिय अपराधियों को सर्विलांस पर रखा गया है.
 

Dhanbad : नगर निकाय चुनाव को देखते हुए धनबाद पुलिस सतर्क है. एसएसपी प्रभात कुमार ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ सोमवार को समाहरणालय सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की. जनवरी में अपराध के आंकड़ों की समीक्षा में बताया गया कि जिले में कुल 522 कांड दर्ज किए गए, जबकि पुलिस ने 625 कांडों का निष्पादन किया. लंबित मामलों की संख्या घटकर करीब दो हजार रह गई है.


एसएसपी ने इसे पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई का सकारात्मक परिणाम बताया. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वारंट व कुर्की से जुड़े लंबित मामलों को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में निष्पादित करें. फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कानून का भय कायम करना जरूरी है. निगरानी के तहत जिले के 950 सक्रिय अपराधियों को सर्विलांस पर रखा गया है. पिछले पांच वर्षों में जमानत पर बाहर आए लगभग चार हजार अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है.


नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर एसएसपी ने सभी थानों को प्रतिदिन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया. सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी, हुड़दंग व खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. ताकि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे. बैठक में जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर भी चिंता जताई गई. एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जायेंगे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही