Search

 
 
 

धनबाद पुलिस हाई अलर्ट मोड में, जुमे की नमाज पर रहेगी नजर

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) रांची में हिंसा के बाद शुक्रवार 17 जून को जुमे की नवाज को देखते हुए धनबाद जिला पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है. गुरुवार 16 जून को धनबाद जिला के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. जुमे के दिन पुलिस मजिस्ट्रेट के साथ मस्जिद और संवेदनशील क्षेत्र में तैनात रहेगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके.

  वरीय पुलिस अधिकारी भी करेंगे क्षेत्र का भ्रमण

जिले में 500 अतिरिक्त बल को बुलाया गया है, जिसमें जैप और आईआरबी के जवान शामिल हैं. इन जवानों को जिले के सभी थाना और ओपी में भेजा गया है. वरीय पुलिस अधिकारी भी शुक्रवार को विशेष बल के साथ क्षेत्र का भ्रमण करेंगे. धनबाद डीएसपी हेड क्वार्टर वन अमर कुमार पांडे ने बताया कि जिले में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट है. थानों में विशेष बल भेजा गया है. कहा कि अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रहेगी.

 10 जून की हिंसा के मद्देनजर प्रशसन सावधान

पूर्व भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. विगत 10 जून को रांची में जुमे की नवाज के बाद हिंसा भड़की थी, जिसमें दो लोगों की मौत हुई और कई पुलिस कर्मी और अधिकारी घायल हुए थे. 17 जून को जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-student-murdered-on-birthday-friends-called-for-birthday-party/">धनबाद

: जन्‍मदिन पर छात्र की हत्‍या, दोस्‍तों ने बर्थडे पार्टी के लिए बुलाया था [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही