Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Advertisement
Advertisement

तेज रफ्तार गाड़ी ने मारा था धक्का, रिम्स रांची में हो गई थी मौत

Jharia : सड़क दुर्घटना में महिला गुड़िया देवी उर्फ ललिता देवी की मौत के मामले में सोमवार 24 जुलाई को झरिया पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मृत महिला के पति अभिजीत बाउरी से भी देर तक पूछताछ की. बता दें कि विगत गुरुवार 21 जुलाई को दुःख हरनी मंदिर के समीप तेज रफ्तार कार ने महिला व उसके पति को टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों घायल हो गए थे. महिला को एसएनएमएमसीएच से रिम्स रेफर कर दिया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया. पति अभिजीत बाउरी पत्नी को लेकर चौथाई कुल्ही स्थित ससुराल से आ रहा था. झरिया थाना के एसआई बनबिहारी कुमार ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.अब तक एरिया 9 के कार्यालय विकास भवन व बैंक ऑफ इंडिया ऐना शाखा का फुटेज खंगाला जा चुका है, जिसमें एक तेज रफ्तार कार को ट्रेस किया गया है. हालांकि अंधेरा होने के कारण कार संख्या पहचान में नही आ रही है. गुरुवार रात 9:30 बजे से 10:30 बजे तक की सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है. उसमें एक कार रात 10:18 बजे तेज रफ्तार से जाती दिख रही है. पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. आरोपी जल्द हिरासत में होंगे. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश आईटी सेल प्रभारी सह बाउरी समाज के जिला प्रवक्ता बप्पी बाउरी ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए, वह कम है. घटना के बाद चालक को भागने की बजाय घायल को अस्पताल ले जाना चाहिए था. पुलिस अगर सक्रियता दिखाए तो आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे. उनका कहना है कि पुलिस अगर थाना मोड़ और झरिया टैक्सी स्टैंड से लेकर धनसार चौक तक की सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी जल्द ही पकड़े जा सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही