Nirsa : गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा को लेकर निरसा थाना में 24 जनवरी को शांति समिति की बैठक हुई. बीडीओ विकास कुमार राय व थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने लोगों से गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा शांति व हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की. कहा कि पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है. हुड़दंगियों पर पुलिस की खास नजर रहेगी. बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली सरस्वती पूजा की सूची मोबाइल नंबर के साथ उपलब्ध कराने को कहा, ताकि प्रशासन का संपर्क बना रहे. नियम का उल्लंघन व हुड़दंग करते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मूर्ति का विसर्जन 27 जनवरी को करने का आदेश दिया गया. बैठक में क्षेत्र के सभी गणमान्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-topchanchi-the-mla-gave-artificial-devices-to-the-disabled/">धनबाद
: तोपचांची में विधायक ने दिव्यांगों को दिए कृत्रिम उपकरण [wpse_comments_template]
धनबाद : सरस्वती पूजा में हुड़दंगियों पर पुलिस की नजर, नहीं बजेगा डीजे

Leave a Comment