Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हीरापुर पार्क मार्केट विवेकानंद चौक पर बनेगा पुलिस कियोस्क

Dhanbad : धनबाद के हीरापुर पार्क मार्केट में विवेकानंद चौक पर पुलिस कियोस्क् लगेगा. पार्क मार्केट चैंबर ऑफ कॉमर्स के आग्रह पर धनबाद थाना प्रभारी विनय कुमार ने 23 सितंबर को इसकी स्वीकृति दी. इससे मार्केट के दुकानदारों में खुशी है. हीरापुर पार्क मार्केट चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजीव चौरसिया ने बताया कि मार्केट की सुरक्षा को लेकर चैम्बर ने मार्केट परिसर में पुलिस कियोस्क की मांग धनबाद के पूर्व सहायक पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी व वर्तमान थाना प्रभारी से की थी. थाना प्रभारी विनय कुमार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है.

कियोस्क में दो पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात : संजीव चौरसिया

[caption id="attachment_428000" align="aligncenter" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/sanjiv-chourasia-225x300.jpg"

alt="" width="225" height="300" /> संजीव चौरसिया, अध्यक्ष पार्क मार्केट चैम्बर ऑफ कॉमर्स[/caption] संजीव चौरसिया ने कहा कि अब मार्केट परिसर में दो पुलिस कर्मी स्थायी रूप से तैनात रहेंगे. इसके साथ ही दुर्गा पुजा में अतिरिक्त पेट्रोलिंग नियमित रूप से होगी. कियोस्क का निर्माण अशोका बिल्डर की ओर से कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि विवेकानंद चौक पर पहले पुलिस की एक टीम बैठती थी, जिसे कई वर्ष पहले हटा लिया गया था. कियोस्क की मंजूरी मिलने पर चैंबर के पदाधिकारी व सदस्यों ने थाना प्रभारी विनय कुमार व बिल्डर अशोक पांडेय के प्रति आभार जताया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-get-gold-coin-on-purchase-in-blbl-from-september-24-to-october-2/">धनबाद

: बीएलबीएल में 24 सितंबर से 2 अक्टूबर तक खरीदारी पर पाएं सोने का सिक्का [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही