Search

धनबाद : पुलिस ने पारसनाथ पहाड़ी की तलहटी में किया पैदल मार्च

Topchanchi : धनबाद के एसएसपी एचपी जनार्दनन के निर्देश पर हरिहरपुर थाना प्रभारी गिरधर गोपाल के नेतृत्व में पुलिस के जवानों मंगलवार को धनबाद व गिरिडीह जिला की सीमा से लगी पारसनाथ पहाड़ी की तलहटी में पैदल मार्च किया. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किए गए पैदल मार्च में एसआई सोहन साहू व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इस दौरान पुलिस की टीम ने पारसनाथ पहाड़ी की तलहटी में स्थित गांवों के लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया. थाना प्रभारी गिरधर गोपाल ने कहा कि ग्रामीणों में विश्वास जगाने व भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए पैदल मार्च किया गया, ताकि विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक ग्रामीण घरों से निकलकर बूथों पर जाकर मतदान कर सकें. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/election-notification-issued-for-all-6-assembly-seats-of-dhanbad-district/">धनबाद

जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp