Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झरिया में प्रतिमा विसर्जन करनेवालों पर पुलिस ने भांजी लाठी, मूर्ति छोड़ भागे लोग

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  झरिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड दुर्गा पूजा समिति द्वारा बुधवार 5 अक्टूवर की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस ने जमकर लाठी भांजी. पुलिस की लाठी से घबराये लोगों के बीच भगदड़ मच गई. विसर्जन में शामिल सभी लोग मूर्ति छोड़ कर भाग गए. लाठी चार्ज में कई लोग घायल भी हुए. पुलिस की इस कार्रवाई से लोगो में काफी आक्रोश देखा गया. हालांकि डीएसपी, सीओ और शांति समिति के लोगों के समझाने के बाद मूर्ति विसर्जन किया गया.

  रोक टोक पर पुलिस से नोकझोंक, फिर चली लाठी

समिति के लोगों ने बताया कि स्टेशन रोड पूजा पंडाल से जुलूस मूर्ति विसर्जन के लिए राजा तालाब जा रहा था. तभी बाटा मोड़ पर पुलिस ने रोक लिया और रात 10 बजे के बाद विसर्जन के लिए निकलने पर आपत्ति जताई. पुलिस का कहना था कि रात 10 बजे के बाद विसर्जन नही करना है. कुछ लोगों ने कहा सप्तमी के दिन नो एंट्री के बावजूद ट्रक कैसे आ गया और पंडित जी को कुचल दिया. उस समय आप लोग कहां थे. इसी पर बकझक हुई और पुलिस ने लाठी चलाना शुरू कर दिया. समिति की महिला गीता देवी ने बताया कि पंडाल से ही साथ में पुलिस थी. अगर रोकना था तो वहीं पर रोक देते. बीच में रोक कर पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज किया. इसमें 8 से 10 लोग घायल हुए हैं. सड़क पर भीड़ होने के कारण देर से निकले थे.

 बकझक हुई थी, लाठी चार्ज नहीं : डीएसपी

सूचना मिलने पर डीएसपी अभिषेक कुमार व सीओ प्रमेश कुशवाहा पहुंचे और समिति के लोगों को बुलवाया. उन्हें समझा कर मूर्ति विसर्जन कराया. डीएसपी ने कहा कि बकझक हुई थी, लाठी चार्ज नहीं हुआ. पूरी जानकारी के लिए मामले की जांच की जाएगी. सीओ प्रमेश कुशवाहा ने कहा की मामले की जानकारी ली जा रही है लाठी चार्ज और नो एंट्री में ट्रक घुसने व दुर्घटना की भी जांच की जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-women-bid-farewell-to-mother-durga-with-moist-eyes-with-vermilion-played/">धनबाद

:  महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही