Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रोहतास जिले की पुलिस ने भूली से हत्या के दो आरोपियों को पकड़ा

Bhuli: बिहार के रोहतास जिले की शिवसागर थाने की पुलिस ने भूली ओपी क्षेत्र से हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर साथ ले गई. पकड़े गए आरोपी पंकज सिंह एवं अयूब खान ने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर धनबाद से नेपाल जा रहे कोयला लदे एक ट्रक के ड्राइवर अनिरुद्ध कुमार की हत्या कर दी थी और कोयला बेचकर पुलिस की नजरों से बचने के लिए भूली में रह रहे थे. घटना विगत मार्च महीने की है. शिव सागर थाने की पुलिस ने अनुसंधान के दौरान एक आरोपी अनवर को गाजीपुर के दिलदारनगर से गिरफ्तार किया था. उसी से इन दोनों आरोपियों के मोबाइल नंबर का पता लगाकर भूली ओपी पहुंची. पुलिस ने थाना प्रभारी रोशन बाडा के सहयोग से दोनों आरोपियों के मोबाइल का लोकेशन ट्रैक किया व धर दबोचा. पुलिस के मुताबिक धनसर से कोयला लोड होने के दौरान ट्रक के ड्राइवर से इन दोनों आरोपियों ने दोस्ती कर ली. बिहार जाने की बात कह कर उसके साथ ट्रक में बैठ गए. रास्ते में ड्राइवर को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपियों ने कोयले को देहरी मंडी में बेच दिया व ट्रक को सुखसागर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर छोड़कर फरार हो गए. शिवसागर पुलिस ने दोनों आरोपियों को धनबाद न्यायालय में प्रस्तुत किया एवं आदेश प्राप्त कर अपने साथ ले गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही