Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  अग्निकांड में लोगों की जान बचाने का पुलिस अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  गोल्डन आवर में लोगों की जान बचाने के लिए सोमवार 13 फरवरी को पुलिस लाइन में जिले के प्रत्येक थाना के एक एक पदाधिकारी को प्रशिक्षित किया गया. ट्रैफिक डीएसपी सह सड़क सुरक्षा के नोडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आज ग्रामीण एसपी रेष्मा रमेशन की उपस्थिति में पुलिस पदाधिकारियों को अग्निकांड, बिजली करंट, सड़क दुर्घटना सहित अन्य दुर्घटनाओं में प्राथमिक उपचार करने सहित घायल व्यक्ति की जान बचाने का प्रशिक्षण दिया गया है. उन्होंने कहा कि कहीं भी किसी अप्रिय घटना होने पर सबसे पहले पुलिस   पहुंचती है. इस गोल्डन आवर में घायलों की मदद करना, उन्हें चिकित्सक के पास या अस्पताल पहुंचाने में कम से कम नुकसान हो, इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया. रेस्क्यू वर्क में शामिल होने के समय खुद को सुरक्षित रखते हुए बचाव कार्य करने का भी प्रशिक्षण दिया गया. उन्होंने गुड सेमरिटन के अंतर्गत आम लोगों से सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने की अपील की. इस अवसर पर ट्रैफिक सार्जेंट मेजर अरुण किशन एवं सभी थाना से एक एक अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही