Search

 
 
 

धनबाद : विस चुनाव को लेकर झारखंड व पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारियों ने बनाई रणनीति

 
Chirkunda : झारखंड व पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों के वरीय पुलिस पदाधिकारियों की बैठक रविवार को पंचेत में हुई. बैठक में झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई. चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया. चुनाव के दौरान सूचनाओं के आदान-प्रदान, आपसी तालमेल व अपराधियों की धर-पकड़ में दोनों राज्यों की पुलिस सहयोग करेगी. अपराधियों पर अंकुश लगाने व वारंटियों के खिलाफ झारखंड व बंगाल की पुलिस संयुक्त अभियान चलाएगी. अगर बंगाल का कोई अपराधी झारखंड में रह रहा है, या यहां का कोई अपराधी बंगाल में छुपा है, तो उसकी गिरफ्तारी के लिए दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर काम करेगी. बैठक की जानकारी देते हुए निरसा के एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने मीडिया को बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड व बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ाई जाएगी. बंगाल की सीमा से सटे झारखंड के इलाके में जगह-जगह चेकपोस्ट बनाकर पुलिस नजर रखेगी. पैसों की आवाजाही, हथियार व शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए खुफिया जानकारी आपस में साझा की जायेगी, ताकी लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव भी शांतिपूर्ण तरिके से संपन्न कराए जा सकें. बैठक में तमाम बिंदुओं पर गहराई से विचार-विमर्श किया गया. यह भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/minister-baidyanath-ram-worshiped-with-his-family-in-babadham/">लातेहार:

मंत्री बैद्यनाथ राम ने बाबाधाम में सपरिवार की पूजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही