Search

 
 
 

धनबाद:क्राइम रोकने के लिए पुलिस अधिकारी कर रहे थे मंथन, सैलानी की बाइक चुरा ले गए चोर

 
Nirsa: निरसा (Nirsa) एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार अंचल के सभी थानेदारों के साथ सोमवार को दोपहर 12:00 बजे क्राइम मीटिंग कर रहे थे और उसी समय मैथन डैम पर घूमने आए सैलानी बिट्टू लाला की बाइक चोरी हो गई. पुलिस ने शिकायतकर्ता बिट्टू लाला को भी खूब घुमाया. देर तक टाल मटोल के बाद शाम को उसका आवेदन लिया. घटना के संबंध में बताया गया है कि सोमवार 13 जून की दोपहर 12 बजे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के नीतूरिया निवासी बिट्टू लाला हीरोहोंडा बाइक संख्या डब्ल्यूबी 826बी6797 से मैथन डैम घूमने आए थे. वह अपनी बाइक मिलेनियम पार्क के पास रखकर घूमने निकल गए. तभी कोई उनकी बाइक ले उड़ा. उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की. जिस समय बाइक चोरी हुई, उसी वक्त एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार अंचल के सभी थानेदार एवं इंस्पेक्टर के साथ क्राइम मीटिंग कर रहे थे. चोरों ने पुलिस की व्यस्तता का फायदा उठाया. मालूम हो कि दो दिन पहले ही मैथन के काली पहाड़ी पूर्व पंचायत भवन से एक लाख से ज्यादा की संपत्ति चोरी हुई है. पिछले एक महीने में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं. परंतु एक भी मामले में मैथन थाने की पुलिस को सफलता नहीं मिली है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-despite-the-assurance-of-the-assistant-engineer-the-dangling-wires-of-the-electricity-were-not-changed/">धनबाद

: सहायक अभियंता के आश्वासन के बावजूद नहीं बदले गए बिजली के झूलते तार [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही