Search

 
 
 

धनबाद : बमबाज़ी की घटना के दूसरे दिन भी पुलिस पदाधिकारियों ने खालसा होटल का किया दौरा

 
मामले की जांच के लिए गठित की गई विशेष टीम, आसपास के सीसीटीवी कैमरों की ली जा रही मदद, संदिग्धों से हो रही पूछताछ Govindpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड रतनपुर स्थित खालसा होटल में रंगदारी के लिए सोमवार 11 सितंबर की सुबह हुई बमबाजी मामले में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. इसके लिए पुलिस अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है. जीटी रोड के किनारे लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है. इस बीच खालसा होटल और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त तेज़ कर दी गई है. होटल में पुलिस बल को तैनात किया गया है. इसके अलावा सादे लिबास में भी पुलिस अपराधियों पर नजर रख रही है. दो दिनों के अंतराल में हुई बमबाजी की घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया है. पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार मंगलवार 12 सितंबर को भी खालसा होटल पहुंचे और होटल मालिक गुरु चरण सिंह और उनके पुत्रों से पूछताछ की. इस मामले में दर्ज़ दोनों कांडों के अनुसंधानकर्ता विक्रम कुमार ने कई स्थानों पर छापेमारी की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की. इधर गोविंदपुर के दो दर्जन से अधिक दुकानदार खालसा होटल पहुंचकर गुरु चरण सिंह से मिले और मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी खालसा होटल पहुंचकर बमबाजी की घटना का जायजा लिया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-natwarlal-who-sold-land-as-a-fake-grandson-arrested-goes-to-jail/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : फर्ज़ी नाती बनकर ज़मीन बेचने वाला नटवरलाल गिरफ़्तार, गया जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही