Search

 
 
 

धनबाद : कतरास में हिंसा के बाद पुलिस रेस, ताबड़तोड़ छापेमारी

 
Katras : कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में दो समुदाय के बीच शुक्रवार 30 जून को हुई मारपीट एवं बवाल के बाद कतरास पुलिस पुलिस रेस हो गई है. ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. हालांकि 34 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं लगभग 150 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी ने बाघमारा अंचल के कैलुडीह, छाताबाद, आकाश किनारी की संपूर्ण परिधि में तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए निषेधाज्ञा जारी की है. उन्होंने कहा कि दो पक्षों के बीच   तनाव की स्थिति पैदा होने के बाद विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो इसको लेकर धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लगाया जाना आवश्यक प्रतीत हुआ. निषेधाज्ञा के जारी होने के बाद उक्त क्षेत्र में 5 या उससे अधिक व्यक्तियों का आंदोलन के उद्देश्य से एकत्रित होना, किसी प्रकार का धरना, रैली, सभा, प्रदर्शन, लाउडस्पीकर का उपयोग करना, हरवे हथियार एवं आग्नेयास्त्र के साथ चलने अथवा उसके प्रयोग करने पर प्रतिबंध रहेगा. यह प्रतिबंध पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बलों के आने वाले छोटे एवं बड़े वाहन पर लागू नहीं रहेगा.   विद्यार्थियों के शिक्षण संस्थान में आने-जाने या व्यक्तियों के आने-जाने अथवा उक्त क्षेत्र से शव यात्रा, वैवाहिक एवं धार्मिक कार्य से जाने वाले लोगों पर भी यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा. सिखों के कृपाण धारण, नेपालियों के खुखरी धारण पर भी प्रतिबंध लागू नहीं होगा. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-investigation-begins-in-case-of-misbehavior-with-student-of-topchanchi-kasturba/">धनबाद:

तोपचांची कस्तूरबा की छात्रा के साथ दुर्व्यवहार मामले की जांच शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही