Search

 
 
 

धनबाद : कुस्तौर में पुलिस का छापा, 80 टन अवैध कोयला जब्त

 
Dhanbad : धनबाद एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस और सीआईएसएफ ने 11 अक्टूबर को कोयला तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान ऐना परियोजना से सटे कुस्तौर तीन नंबर जोड़ा चिमनी बस्ती के समीप बोरियों मे भरकर रखा करीब 80 टन कोयला जब्त किया. कोयला नालों और बंद चिमनी मे छुपा कर रखा गया था. पुलिस ने बस्ती के पास से ट्रक पर कोयला लोड करने के लिए रखी सीढ़ी भी जब्त की है. पुलिस के अभियान से कोयला तस्करों हड़कंप है. टीम ने जब्त कोयले को ऐना कोलियरी प्रबंधन को सौंप दिया. वहीं, केंदुआडीह थाना पुलिस कोयला का अवैध धंधा करने वालों का पता लगाने में जुट गई है. बताया गया कि ऐना आरके आउटसोर्सिंग के कोलडंप और क्रशर के पास दर्जनों लोग कोयला चोरी कर बोरियों मे भरकर टपाते हैं. छापेमारी में  एसडीओ के अलावा बीसीसीएल एरिया आठ की सीआईएसएफ टीम, क्राइम ब्रांच के बलराम सिंह और केंदुआडीह थाना पुलिस के जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-deputation-of-officers-for-the-success-of-aapki-sarkar-aapke-dwar/">धनबाद:

 ‘आपकी सरकार-आपके द्वार’ की सफलता के लिए हुई अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही