Search

 
 
 

धनबाद : गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर पुलिस की फिर दबिस, गुर्गे फरार

 
Dhanbad : नन्हे हत्याकांड सहित दर्जनों मामले में फरार गैंगस्टर प्रिंस खान पर पुलिस एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने दो दिन पहले दलबल के साथ धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-the-issue-of-agriculture-departments-land-raised-in-the-assembly-committee-meeting/">(Dhanbad)

के वासेपुर में कमर मकदुम्मी रोड स्थित प्रिंस खान के घर पहुंची थी. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद प्रिंस खान के गुर्गे भाग निकले. पुलिस की सख्ती के बाद फिलहाल प्रिंस खान की कोई गतिविधि नहीं दिख रही है. शहर के हाउसिंग कॉलोनी में 29 मई को ठिकेदार के घर  फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने प्रिंस खान के कई दर्जनों गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. 29 मई को प्रिंस के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी हुई थी. 2 मई को उसके भाई गोडविन ने और 14 जुलाई को उसके पिता ने कोर्ट में सरेंडर किया था. पुलिस को शक है कि प्रिंस खान का रंगदारी का कारोबार अब भी चल रहा है. इसमें और कौन लोग शामिल हैं पुलिस उन्हें भी तलाश रही है, ताकि उनके जरिए प्रिंस खान का पता चल सके. ज्ञात हो कि 29 नवंबर 2021 को वासेपुर में जमीन कारोबारी नन्हे खान की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. हत्या की जिम्मेवारी प्रिंस खान ने ली थी. तब से ही वह फरार है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mini-buses-did-not-run-in-bengals-shilpanchal-residents-of-koyalanchal-remained-upset/">धनबाद

: बंगाल के शिल्पांचल में नहीं चलीं मिनी बसें, कोयलांचलवासी रहे परेशान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही