Katras : कतरास थाना पुलिस ने होली के मद्देनजर शनिवार की देर शाम क्षेत्र के होटलों में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान होटलों से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई . पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से अवैध शराब विक्रेताओं में खलबली मची है. बताया जाता है कि पुलिस ने कतरास मोड़ के समीप झलूवा होटल से अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शाराब की कई बोतलें जब्त की है. पुलिस ग्राहकों को शराब परोसने वाले होटल संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी थी. [wpse_comments_template]
धनबाद : कतरास में होटलों पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त
Last Updated: Mar 23, 2024 12:00 AM (IST)