Search

 
 
 

धनबाद : मधुबन में अवैध डिपो पर पुलिस का छापा, 40 टन कोयला जब्त समेत 2 खबरें

 
Madhuban : सीआईएसएफ व खरखरी ओपी पुलिस ने गुरुवार को पंडुआभिठा बस्ती के पोखरिया स्थित अवैध कोयला डिपो पर छापेमारी कर 40 टन कोयला जब्त किया.  सीआईएसएफ व पुलिस की इस कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप मंच गया. अवैध कारोबार में जुड़े ग्रामीणों ने रोजी-रोटी का हवाला देते हुए पुलिस से मिन्नतें की, लेकिन टीम नहीं मानी और जब्त कोयला को हाइवा से बीसीसीएल की फुलारीटांड़ लिंक साइडिंग भेज दिया. ज्ञात हो कि तस्कर रेलवे लाइन के उस पार ब्लॉक टू प्रोजेक्ट से प्रतिदिन कोयला चोरी कर लाते हैं और एक जगह जमाकर छोटे चारपहिया वाहनों से आसपास के भट्ठों में भेजते हैं. छापामारी टीम में बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र की एएमपी कोलियरी के नोडल ऑफिसर नवल किशोर, सीआईएसएफ इंस्पेक्टर एके माझी, एसआई एमके चौधरी, खरखरी ओपी प्रभारी शाबाज अंसारी आदि शामिल थे.

जलसंकट से परेशान लोगों ने मोदीडीह कार्यालय पर किया प्रदर्शन

[caption id="attachment_897842" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/रामकनाली-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> वेस्ट मोदीडीह में प्रदर्शन करते लोग[/caption] Tetulmari : पानी की समस्या से परेशान वेस्ट मोदीडीह की विभिन्न कॉलोनियों के लोगों ने गुरुवार की दोपहर वेस्ट मोदीडीह कोलियरी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की. कहा कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो वे लोग उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे. वेस्ट मोदीडीह परियोजना में कोयला ढुलाई ठप करने की भी चेतावनी दी. लोगों ने कहा कि इलाके में पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप है. इसकी शिकायत पीओ, अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी से की गई, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है. प्रदर्शन में रवि रंजन, राहुल सिंह, चंदन सिंह, रामकरण कुमार, सुरेश कुमार, प्रहलाद यादव, शिव मोहन सिंह आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-16-students-of-kalyan-gurukul-maithon-got-jobs-in-chennai-company-including-2-news/">धनबाद

: कल्याण गुरुकुल मैथन के 16 छात्रों को चेन्नई की कंपनी में मिली नौकरी समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही